उत्तर प्रदेशमहोबा

नशे के लिए 60 रुपये नहीं दिए तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की मां की हत्या, 2 घंटे लाश के पास बैठा रहा हत्यारा

उसने अपनी मां से नशे के लिए 60 रुपये मांगे थे। मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो वह आग बबूला हो गया और घर में रखी कुल्हाड़ी से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव में एक कलयुगी बेटे ने नशे के लिए 60 रुपये न देने पर अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

नशे के लिए मां की हत्या

जानकारी के अनुसार आरोपी मोहन नशे का आदी है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां से नशे के लिए 60 रुपये मांगे थे। मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो वह आग बबूला हो गया और घर में रखी कुल्हाड़ी से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि करीब दो घंटे तक अपनी मां की लाश के पास ही बैठा रहा। घटना की सूचना पर पहुंची कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इलाके में दहशत और आक्रोश

इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: अवैध कब्जा हटाने गए EO पर हमला, 8 लोगों पर FIR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »