उत्तर प्रदेशनोएडा

डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्महाउस और झट्टा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम कोंडली बांगर के डूब क्षेत्र में अवैध फार्महाउस और ग्राम झट्टा की अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया, भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कोंडली बांगर के डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्महाउसों और ग्राम झट्टा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

फार्महाउस पर कार्रवाई

प्राधिकरण के अनुसार, अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से वर्क सर्किल-10 की टीम ने यह कार्रवाई की। ग्राम कोंडली बांगर के डूब क्षेत्र में करीब 10,000 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जहां अवैध फार्महाउस विकसित किए जा रहे थे। इसके अलावा ग्राम झट्टा में खसरा संख्या 456 पर लगभग 22,670 वर्गमीटर क्षेत्र में चिनाई कर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण ने इस अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अतिक्रमण पर सख्ती

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, अतिक्रमण या अनधिकृत प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: छात्रों को निशाना बनाने वाला ड्रग नेटवर्क बेनकाब, ड्रग्स समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »