Noida News: थाना फेज-1 नोएडा पुलिस द्वारा जनता से ठगी करने वाले 2 फर्जी कॉल सेंटर पकड़े। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ। कॉल सेंटर का भंडाफोड़ पुलिस ने सेक्टर-2 और सेक्टर-6 में चल रहे कॉल सेंटरों से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेबिट कार्ड, चेकबुक, एटीएम कार्ड और फर्जी सिम बरामद की गईं। आरोपियों ने अब तक सीधे-साधे लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं। बी-61 सेक्टर-2 में चल रहे कॉल सेंटर में बेरोजगार युवाओं को "Indigo Airlines India" में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेज देते थे। इसके बाद फोन उठाना बंद कर देते थे। बीमा के नाम ठगी जी-13 सेक्टर-6 का कॉल सेंटर बीमा पॉलिसी मैच्योर करने, ज्यादा क्लेम दिलाने और क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी करता था। इस संबंध में पहले से शिकायतें दर्ज थीं। आरोपी वेबसाइट से बेरोजगार लोगों का डाटा निकालते थे। फिर नौकरी के नाम पर कॉल कर भरोसा जीतते थे। फीस जमा कराने के बाद सिम तोड़कर फेंक देते थे और किसी और से नए नंबर निकलवाते थे। NCRP पोर्टल पर इस तरह की 15 से ज्यादा शिकायतें अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। 159 खाते हॉटस्पॉट पुलिस ने करीब 159 संदिग्ध बैंक खातों को हॉटस्पॉट और 19 क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया। सर्विलांस के दौरान लगभग 2600 मोबाइल नंबर भी चिन्हित किए गए। बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ 25 से अधिक NCRP शिकायतें हैं। ये भी पढ़ें: 7वीं मंजिल पर अचानक फटा AC! नोएडा की हाईराइज सोसायटी में समय रहते टला बड़ा हादसा