Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मौलाना जरजिश अंसारी के भगवान कृष्ण पर दिए गए विवादित बयान पर तीखी टिप्पणी की। मौलाना पर निशाना मंत्री निषाद ने मौलाना जरजिश अंसारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, 'ये जालीदार टोपी वाले जाहिल हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'इन्हें पता ही नहीं है कि श्रीकृष्ण कब पैदा हुए और इस्लाम धर्म कब आया। निषाद ने ऐसे माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि आम मुसलमान भी इन लोगों पर विश्वास नहीं करता है। संजय निषाद ने आरोप लगाया कि 'ये लोग मुसलमानों से झंडा उठवाते हैं और उनकी पीठ पर डंडा मारते हैं।' सोनम पर प्रतिक्रिया दिल्ली में सोनम वांगचुक के अनशन पर भी संजय निषाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान से चलता है, किसी एक व्यक्ति के कहने से देश नहीं चलेगा। निषाद ने जोर देकर कहा कि वोटर सुप्रीम है और जिसके पास बहुमत होगा, वही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के पास जनमत और बहुमत है और फैसले जनमत और बहुमत से ही लिए जाते हैं। उन्होंने अनशनकारियों को सलाह दी कि 'वोटर और जनता गांव में है, सड़क पर बैठने से क्या होगा। वो वोटर के पास जाएं और जनता को होश और जोश में लाएं। उनकी समस्या भी वोटर के पास है, वो जाएं और वोट डलवाएं। चढ़ावा चोरी विवाद अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में भी मंत्री संजय निषाद ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी राजा के महल में चोरी हो जाए तो राजा पर कोई दबाव नहीं होता।' उन्होंने स्पष्ट किया कि 'जो चोरी करेगा उसको सजा होगी।' निषाद ने कहा कि 'चोरी करने वालों को जेल हुई, बेल नहीं हुई, बंद हो गया सब खेल। ये भी पढ़ें: दिव्यांग किशोरी से दरिंदगी के बाद भड़का गांव, पेड़ से बांधकर की पिटाई