नोएडा

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नशे में युवती का हंगामा, सड़क पर ड्रामा और सिगरेट-बोतल के साथ वीडियो वायरल

Noida News: बिसरख थाना क्षेत्र के बीच सड़क पर लेटकर युवती ने काटा हंगामा; तमाशबीन बने रहे लोग, पुलिस बोली मेडिकल कराकर की जा चुकी है कार्रवाई।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट  से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहाँ एक युवती शराब के नशे में पूरी तरह से चूर होकर सड़क पर  ड्रामा करने लगी। युवती सड़क के बीच में शराब की बोतल रखकर और हाथ में सिगरेट थामे लेटी रही। इस दौरान वहाँ मौजूद लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो अपनी ही धुन में मग्न थी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

बीच सड़क पर लेटकर पीती रही सिगरेट

​यह हैरान कर देने वाला मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती नशे की हालत में सड़क के बीच में लेटी  है। उसने अपने पास शराब की एक बोतल रखी हुई है और सरेआम सिगरेट के कश लगा रही है।
​युवती को इस हालत में देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीर और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कई स्थानीय लोगों ने उसे सड़क से हटने और शांत होने के लिए समझाया, लेकिन नशे में होने के कारण उसने किसी की बात नहीं मानी और सड़क जाम जैसी स्थिति  कर दी। इस ड्रामे को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

पुलिस का बयान 20 दिन पुरानी है घटना

सोशल मीडिया पर वीडियो क तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस गतिशील हुई। मामले पर विवरण देते हुए बिसरख थाने की पुलिस ने कहा कि यह वीडियो नया नहीं है, बल्कि लगभग 20 दिन पुराना है, जो अब अचानक से इंटरनेट पर तेजी से साझा किया जा रहा है।  बिसरख पुलिस के अनुसार, घटना के दिन सूचना मिलने पर पुलिस टीम  फुर्ती से स्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने परिस्थिति को नियंत्रित करते हुए युवती को पकड़ लिया था और उसका मेडिकल परीक्षण कराया । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवती के खिलाफ संबद्ध धाराओं के तहत पहले से ही उचित कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि, इस वीडियो ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर नशे और अशांति के बढ़ते मुद्दे को उजागर किया है।

ये भी पढ़े : महिला बनकर लोगों को फंसाता था डॉक्टर, डेटिंग ऐप से 10 लाख की ठगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »