Uttar Pradesh || Greater Noida|| Twisha Sharma : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक अत्यंत भावुक खबर आई है। ट्विशा शर्मा के चर्चित मामले में न्याय की उम्मीद लगाए हुए पीड़ित परिवार ने अपनी सोसाइटी में शोक सभा का आयोजन किया। इस सभा में ट्विशा के परिवार के लोग और सोसाइटी के कई सदस्य एकत्रित हुए। सभी ने आँखों में आंसू लिए हुए ट्विशा को याद किया और उसकी तस्वीर पर फूल चढ़ा कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीबीआई जांच पर जताया गया विश्वास शोक सभा के दौरान माहौल काफी उदास था। इस मौके पर ट्विशा के परिवार और सोसाइटी के लोगों ने सीबीआई द्वारा की जा रही जांच पर अपने भरोसे का इज़हार किया। परिजनों ने एकजुट होकर सीबीआई से न्याय की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी पर पूरा विश्वास है और उन्हें उम्मीद है कि ट्विशा को न्याय मिलेगा और सच सामने आएगा। पिता और भाई की आंखों में छिपा दर्द इस मुश्किल समय में ट्विशा के पिता और भाई के दर्द को देखकर वहां मौजूद सभी की आंखों में आंसू आ गए। शोक सभा में आए समाज के लोगों ने दुखी पिता और भाई को संजीवनी दी और इस कठिन समय में परिवार के साथ हर संभव मदद करने का वादा किया। समाज के लोगों का ये भी मानना है कि इस मामले की गहराई में जाकर जांच करना बहुत जरूरी है, ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। इस एकजुटता और न्याय की मांग ने मामले को फिर से चर्चा का विषय बना दिया है। ये भी पढ़े : नोएडा में तकनीकी गड़बड़ी से CUET परीक्षा रद्द, छात्रों ने लगाए NTA के खिलाफ नारे