उत्तर प्रदेशनोएडा

PG में धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी! नीचे रेस्टोरेंट, ऊपर रह रहे थे छात्र और कर्मचारी

नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट और ऊपर पीजी होने के कारण दमकल विभाग ने तेजी से आग पर काबू पाया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Fire || Shatabdi Vihar Fire || Sector 52 Noida || PG Hostel Fire ||  Restaurant: नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार के ई-3 ब्लॉक में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बहुमंजिला इमारत से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। यह भवन खास इसलिए संवेदनशील था क्योंकि इसके ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट संचालित होता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी आवास बना हुआ है, जहां छात्र और नौकरीपेशा लोग रहते हैं।

दमकल विभाग की बड़ी सफलता

धुआं निकलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और दो फायर टेंडर तत्काल मौके पर भेजे गए। फायर कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।

कोई जानमान का नुकसान नहीं

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच कर रही हैं ताकि आग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: 12वें फ्लोर पर लगी आग ने मचाया हड़कंप, नोएडा की हाईराइज बिल्डिंग के कई फ्लैट चपेट में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »