Noida Open Drain || Noida Authority Negligence || Sector 122 Noida || Open Sewer Accident: नोएडा के सेक्टर-122 में एक बार फिर प्राधिकरण की लापरवाही बड़ा हादसा बनते-बनते रह गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. एस. शर्मा रविवार शाम खुले नाले में गिर गए। सौभाग्य से मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से उनकी जान बच गई। न रोड पर लाइट न ही नाले पर ढक्कन बताया गया कि डॉ. शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ टहलने निकले थे। सेक्टर की मार्केट में एक एटीएम के पास अंधेरा होने और नाले पर ढक्कन न होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे गहरे नाले में जा गिरे। नाला इतना गहरा था कि वे पूरी तरह पानी में समा गए। हालांकि तैरना आने के कारण उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की। परिवार और राहगीर ने बचाई समय पर जान घटना देखकर उनकी बेटी और पत्नी ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में उन्हें कई चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉ. शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नाले खुले पड़े हैं और स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहती हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार और राहगीर समय पर मदद नहीं करते तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। यह घटना एक बार फिर शहर में खुले नालों और खराब बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं। ये भी पढ़ें: PG में धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी! नीचे रेस्टोरेंट, ऊपर रह रहे थे छात्र और कर्मचारी