Uttar Pradesh || Hamirpur || U.P Crime News: उत्तर प्रदेश के बाँदा से आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहाँ देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौड़ा गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने ही पूर्व दामाद पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। किसी तरह जान बचाकर घायल युवक देहात कोतवाली थाने पहुँचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 4 लाख दे चुका था पीड़ित, अब मांग रहे थे 10 लाख पीड़ित के मुताबिक, उसका अपनी पत्नी के साथ मतभेद चल रहा था, जिसके बाद कुछ समय पहले दोनों का तलाक हो गया था। शर्त के मुताबिक, युवक ने अपनी पत्नी को मुआवजे के तौर पर 4 लाख रुपये की रकम भी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि यह रकम पाने के बाद भी उसके ससुराल वालों की नीयत खराब हो गई। वो लोग अब पीड़ित से अवैध तरीके से 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। रकम न देने पर ससुराल पक्ष के लोग फोन पर आए दिन युवक को जान से मारने की धमकियाँ दे रहे थे। रास्ता रोककर कियाहमला , पीड़ित ने पुलिस से मांगी मदद पीड़ित ने बताया कि जब उसने 10 लाख रुपये की गैरकानूनी मांग को खारिज कर दिया, तो ससुराल वालों ने उसे मारने की योजना बनाई। आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। इस अचानक हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। थाने पहुँचे लहूलुहान युवक, पुलिस ने शुरू की जांच अचानक हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक खुद को संभालते हुए देहात कोतवाली थाने पहुँचा। उसकी हालत को देखकर पुलिस ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए उसका प्राथमिक उपचार किया और फिर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में युवक का बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने अपनी जान का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश भी जारी है। ये भी पढ़े : परीक्षार्थियों की भूख मिटा रही चेयरमैन की रसोई, मिल रहा भर पेट भोजन