उत्तर प्रदेशराजनीति

BJP को बड़ा झटका, 6 बार के मंत्री रामाश्रय कुशवाहा सपा में शामिल

राम आसरे कुशवाहा ने BJP छोड़ सपा का दामन थामा, अखिलेश को CM बनाने का संकल्प लिया। जॉइनिंग के बाद अखिलेश ने बीजेपी और एक्सप्रेसवे पर निशाना साधा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ramashray Kushwaha: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज हो गया है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राम आसरे कुशवाहा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। करीब 13 साल बाद उनकी सपा में वापसी हुई है।

अखिलेश को CM बनाने की बात

सपा में शामिल होने के बाद कुशवाहा ने मुलायम सिंह यादव को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी ऐसा महसूस होता है कि नेताजी उनके बीच मौजूद हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को सम्मान और राजनीतिक जिम्मेदारी मिलने की बात कही। कुशवाहा ने समर्थकों से अपील की कि वे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करें। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की राजनीतिक गतिविधियों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

कई संगठनों के लोग सपा में शामिल

कुशवाहा की जॉइनिंग के दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े कई लोगों ने भी सपा की सदस्यता ली। इनमें भाजपा, रालोद, निषाद पार्टी, बसपा, अपना दल, एआईएमआईएम और लेखपाल संघ से जुड़े लोगों के नाम शामिल हैं।

विश्वकर्मा जयंती पर अखिलेश का ऐलान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर भगवान विश्वकर्मा को याद करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर विश्वकर्मा जयंती पर दोबारा सार्वजनिक अवकाश बहाल किया जाएगा। उन्होंने रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा के भव्य और आधुनिक मंदिर के निर्माण की बात भी कही।

एक्सप्रेसवे को लेकर BJP पर निशाना

अखिलेश यादव ने प्रदेश के एक्सप्रेसवे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बुंदेलखंड, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण और रखरखाव से जुड़े मुद्दे उठाए। गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कभी मां गंगा बुलाएं तो इस रास्ते से जाने से बचना चाहिए। उनके इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत में एक्सप्रेसवे को लेकर बहस फिर तेज होने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर यूपी में बड़े आयोजन, अखिलेश ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »