उत्तर प्रदेश

गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

गाजीपुर पुलिस ने 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत 58 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।

Reported by Pradeep Dubey and edited by Shagun Chaurasia

Ghazipur Police: गाजीपुर में पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम ने अभियान चलाकर 251 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत 58 लाख 23 हजार 200 रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि पुलिस ने बरामद किए गए मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं।

सर्विलांस और स्वाट टीम ने ऐसे खोजे मोबाइल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सर्विलांस और स्वाट टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन तलाशे और उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने भी सहयोग किया। संयुक्त प्रयासों के चलते पुलिस 251 मोबाइल फोन बरामद कर सकी। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

2 करोड़ की कीमत

गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, मोबाइल बरामदगी का यह अभियान लगातार जारी है। 1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक सर्विलांस और स्वाट टीम कुल 859 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर चुकी हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 99 लाख 28 हजार 800 रुपये बताई गई है।

मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

लंबे समय से अपने मोबाइल फोन वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए पुलिस की यह कार्रवाई राहत लेकर आई। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर ब्रेक! 17 नवंबर तक छुट्टी नहीं, DGP ने जारी किया सख्त आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »