1- 46% कम बारिश! India Weather Update: जून का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन आसमान से बरसने वाली राहत अब तक देश के अधिकांश हिस्सों तक नहीं पहुंच पाई है। इस साल मॉनसून की शुरुआत बेहद कमजोर रही है, जिसने किसानों से लेकर नीति निर्माताओं तक सभी की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 21 जून तक देश में सामान्य से लगभग 46 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 126 वर्षों के रिकॉर्ड में यह जून का दूसरा सबसे सूखा दौर माना जा रहा है। क्या है मुख्य कारण मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस असामान्य स्थिति के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रशांत महासागर में सक्रिय अल-नीनो है। 2- NEET री-एग्जाम में फर्जीवाड़ा! NEET UG Re-Exam 2026: NEET UG री-एग्जाम के दौरान बिहार से परीक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो कथित तौर पर असली अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों को परीक्षा दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। लखीसराय जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर की गई छापेमारी में कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई सॉल्वर और बायोमेट्रिक सत्यापन से जुड़े कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के जरिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने के लिए लाखों रुपये की डील की जाती थी। 3- राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल Ram Mandir Controversy: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर निर्माण और उसके बाद प्राप्त होने वाले दान व चढ़ावे के प्रबंधन में समय-समय पर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रहीं, लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अब यही आरोप और पुराने सवाल चर्चा के केंद्र में हैं। क्या-क्या हुए खुलासे जानकारी के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट के शुरुआती दौर में कुछ अनुभवी ऑडिट विशेषज्ञों को लेखा-जोखा और वित्तीय प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए जोड़ा गया था। इन विशेषज्ञों ने समय रहते कई कमियों की ओर ध्यान दिलाया था। 4- बंगाल में बीजेपी सरकार का पहला बजट Bengal Budget 2026: पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने अपना पहला बजट पेश करते हुए कई बड़े और चौंकाने वाले ऐलान किए हैं। बजट में सरकारी कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, पत्रकारों और सुरक्षा कर्मियों समेत लगभग हर वर्ग को साधने की कोशिश दिखाई दी। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता द्वारा पेश किए गए बजट को सरकार की भविष्य की योजनाओं और प्राथमिकताओं का रोडमैप माना जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों को लाभ सबसे बड़ा ऐलान सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का रहा। सरकार ने मौजूदा 18 प्रतिशत डीए के अलावा 20 प्रतिशत अतिरिक्त डीए देने की घोषणा की है। 5- 20 में से 14 विधायकों के अलग होने की अटकलें! Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के भीतर संभावित टूट की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों का तापमान बढ़ा दिया है। हाल ही में कुछ सांसदों के बागी रुख की खबरों के बाद अब पार्टी के विधायकों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कई विधायक दूसरे खेमे के संपर्क में हैं, जिससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की चिंताएं बढ़ गई हैं। पार्टी विधायकों की अहम बैठकइसी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई है। 6- सोना-चांदी में अचानक चमक आई वापस! Gold-Silver Price Today: वैश्विक घटनाक्रमों के बीच सोना और चांदी एक बार फिर निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोमवार को सोना और चांदी दोनों मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बदलते हालात और अमेरिका-ईरान के बीच संबंधों को लेकर लगातार आ रही खबरों ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर मोड़ दिया है। 7- गौड़ सिटी-2 में कुत्ते को लेकर बवाल Dog attack: शनिवार रात गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में एक छोटी सी बात पर विवाद खड़ा हो गया। सोसाइटी में रहने वाले दीपक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान एक स्ट्रीट डॉग उनके बच्चे के पास पहुंच गया। बताया गया कि बच्चा घबरा गया, जिसके बाद दीपक ने कुत्ते को वहां से हटाने की कोशिश की।महिला ने किया विरोध वहीं मौजूद पशुप्रेमी भावना ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कुत्ते के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। 8- महिला बनकर लोगों को फंसाता था डॉक्टर MBBS doctor arrested: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जिस पर ऑनलाइन ठगी का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर काफी समय से बेरोजगार था और आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। वह ग्रेटर नोएडा की टेक्नो प्रोव्यू सिटी सोसाइटी में अकेले रह रहा था। डेटिंग ऐप पर बना ‘श्रीदेवी’ जांच में सामने आया कि आरोपी ने डेटिंग ऐप पर खुद को महिला बताकर प्रोफाइल बनाई थी। उसने प्रोफाइल का नाम “श्रीशा उर्फ श्रीदेवी” रखा और तस्वीरों के जरिए लोगों से संपर्क करना शुरू किया। 9- मोबाइल के वीडियो ने छीन ली घर की खुशी Social Media Stunt Death: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव का रहने वाला 11 साल का वंश रविवार को दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद ऐसी खबर आई जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। कमरे में अकेला था बच्चा गांव के लोगों का कहना है कि वंश को मोबाइल देखने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो देखा करता था। 10- नया 8 लेन एक्सप्रेसवे बनेगा Noida International Airport: दिल्ली बॉर्डर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए नया रास्ता तैयार करने की योजना बनाई गई है। प्रस्ताव के मुताबिक डीएनडी फ्लाईवे से यमुना एक्सप्रेसवे तक 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह मार्ग यमुना तटबंध के समानांतर रहेगा और एयरपोर्ट तक पहुंच को आसान बनाने में मदद करेगा। क्यों बदला गया प्लान शुरुआत में सड़क को यमुना तटबंध पर बनाने की योजना थी। हालांकि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने इसके लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद योजना में बदलाव किया गया। अब तटबंध पर सड़क बनाने के बजाय उसके समानांतर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा। NHAI को मिली जिम्मेदारी। 11- सर्जरी में फेल, साइबर ठगी में पास! MBBS Doctor : ग्रेटर नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़े ठग को गिरफ़्तार कर लिया है। यह ठग एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर है, लेकिन काम उसका लोगों को ठगना था। यह सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर नकली महिला प्रोफाइल बनाकर और महिलाओं की आवाज में बात करके लोगों को निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाता था। हाई-प्रोफाइल, शर्मनाक करतूत पकड़े गए आरोपी की पहचान 37 वर्षीय रामाकृष्ण पेदगावेगी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। रामाकृष्ण एक योग्य डॉक्टर है, जिसने एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल की है। 12- थार-बुलेट वाले गरीब बन हड़प रहे RTE सीटें EWS Quota Fraud: शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित सीटों पर अमीर परिवारों का एक बहुत चौंकाने वाला मामला उभरकर आया है। विलासितापूर्ण मकानों में रहने वाले और फॉर्च्यूनर, थार व बुलेट जैसी महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाले लोग जाली दस्तावेज तैयार करके अपने बच्चों का नाम नामी प्राइवेट स्कूलों में दर्ज करा रहे हैं। इस धोखाधड़ी की वजह से असली हकदार और जरूरतमंद बच्चे लॉटरी में नाम आने के बावजूद एडमिशन के लिए भटकने को मजबूर हैं। 13- नशे में युवती का हंगामा Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहाँ एक युवती शराब के नशे में पूरी तरह से चूर होकर सड़क पर ड्रामा करने लगी। युवती सड़क के बीच में शराब की बोतल रखकर और हाथ में सिगरेट थामे लेटी रही। इस दौरान वहाँ मौजूद लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो अपनी ही धुन में मग्न थी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । बीच सड़क पर लेटकर पीती रही सिगरेट यह हैरान कर देने वाला मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का है।