नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा पहला ई-बस डिपो

ईकोटेक-12 में 100 ई-बसों के लिए जमीन की तलाश शुरू; ईस्ट और वेस्ट में लगेंगे 12 नए चार्जिंग स्टेशन, कम सवारी वाले मार्गों में भी होगा बदलाव।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Noida Electric Buses : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर ईकोटेक-12 में शहर का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नियोजन विभाग इस डिपो के लिए तेजी से जमीन तलाशने में जुटा है। यह नया डिप विशेष रूप से 100 ई-बसों के संचालन और चार्जिंग के लिए बनाया जाएगा। वर्तमान समय में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की बसें नोएडा के सेक्टर-90 स्थित डिपो से चल रही हैं।

गाजियाबाद का चक्कर खत्म

वर्तमान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, जिनमें नोएडा में 50 और ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण में 25-25 बसें हैं। बुनियादी ढांचे की कमी के कारण ग्रेटर नोएडा की बसों को रोज चार्जिंग के लिए सुबह मोहन नगर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। ईकोटेक-12 में नए डिपो के बनने से बसों को गाजियाबाद ले जाने की यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।

12 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन

शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को उत्साहित करना करने के लिए अगले 10 से 15 दिनों में ग्रेटर नोएडा पूर्व और पश्चिम में 12 नए ईवी (EV) चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इस योजना में कासना बस डिपो में 5, सिटी पार्क के निकट 2 और ग्रेटर नोएडा पश्चिम में 5 नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल, शहर के सिटी पार्क, एक्सपो मार्ट नॉलेज पार्क और तिलपता में एनपीसीएल के केवल चार्जिंग स्टेशन काम कर रहे हैं।

बस रूटों में बड़ा बदलाव

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा से चार विभिन्न रूटों पर चलने वाली सभी बसें अभी नोएडा एयरपोर्ट तक जाती हैं, लेकिन प्रारंभिक 10 दिनों के संचालन में इस रूट पर बहुत कम सवारियां मिली हैं। इस कमी को ध्यान में रखते हुए अब एक नया सर्वेक्षण किया जा रहा है जिसके बाद संशोधित रूट निर्धारित किए जाएंगे। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि इन बसों को मोहन नगर से शुरू करके वसुंधरा, इंदिरापुरम, कनावनी, दादरी और अन्य अधिक आबादी वाले सेक्टरों से जोड़ा जाए, जिसकी नई समय सारणी एक-दो दिन में घोषित की जाएगी।

ये भी पढ़े : गौतमबुद्धनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, एक दिन में 5053 वाहनों के चालान

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »