पुणे में ‘सोनम-राजा’ कांड जैसी कहानी! Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित ऐतिहासिक लोहगढ़ किले पर हुई एक युवक की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। शुरुआत में जिस घटना को ट्रेकिंग के दौरान हुआ एक दर्दनाक हादसा माना जा रहा था, अब वही मामला कथित हत्या और साजिश के एंगल के कारण सुर्खियों में आ गया है। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने इस केस को और भी रहस्यमय बना दिया है। दुर्घटना या हत्या? मृतक की पहचान कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ उसके जन्मदिन के अवसर पर लोहगढ़ किले की ट्रिप पर गया था। दोनों वहां घूमने और यादगार तस्वीरें लेने पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया था कि फोटो खिंचवाने के दौरान केतन का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गौतमबुद्धनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान Traffic Police Drive: गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को लापरवाह चालकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक दिन में रिकॉर्ड 5,053 वाहनों के चालान काटते हुए नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 23 वाहनों को मौके पर ही सीज कर लिया । ट्रैफिक प्रभारी अभय कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से की गई थी। पूरे अभियान में पुलिस की टीमों ने मैनुअल चेकिंग से 1,967 चालान किए, जबकि सड़क पर लगे अत्याधुनिक आईटीएमएस (ITMS) कैमरों की मदद से 3,086 ई-चालान जारी किए गए।नियम तोड़ने वालों पर सख्त पुलिस कार्रवाई AC बसें खाली, ऑटो में भीड़! Empty Electric Buses : पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है, आसमान से आग गिर रही है और लोग पसीने से लथपथ हैं। ऐसे हालात में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सबसे व्यस्त चौक गौड़ चौक (चार मूर्ति) पर एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिल रहा है। एक ओर करोड़ों रुपये में बनी नोएडा प्राधिकरण की चमकदार, ठंडी और आरामदायक एसी ई-बसें खड़ी हैं, जिनका कंडक्टर चिल्लाकर सिर्फ 20 रुपये में सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन जाने की अपील कर रहा है। परंतु, जनता इन खाली एसी सीटों को नजरअंदाज करके खिड़कियों के बिना वाले, यात्रियों से भरे ऑटो की तरफ दौड़ रही है। बसें मांगने वाले ऑटो पर भिड़े ग्रेनो वेस्ट के निवासी कुछ समय पहले बेहतर सार्वजनिक परिवहन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे थे। उनकी चिंता थी कि उन्हें जान जोखिम में डालकर ऑटो में यात्रा करनी पड़ रही है ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा पहला ई-बस डिपो Noida Electric Buses : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर ईकोटेक-12 में शहर का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नियोजन विभाग इस डिपो के लिए तेजी से जमीन तलाशने में जुटा है। यह नया डिप विशेष रूप से 100 ई-बसों के संचालन और चार्जिंग के लिए बनाया जाएगा। वर्तमान समय में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की बसें नोएडा के सेक्टर-90 स्थित डिपो से चल रही हैं। गाजियाबाद का चक्कर खत्म वर्तमान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, जिनमें नोएडा में 50 और ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण में 25-25 बसें हैं। बुनियादी ढांचे की कमी के कारण ग्रेटर नोएडा की बसों को रोज चार्जिंग के लिए सुबह मोहन नगर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। आठवें दिन भी जारी जिम्स कर्मचारियों की हड़ताल IMS Hospital Strike : राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में नियमन की मांग के चलते आउटसोर्स कर्मचारियों का अवरोध बढ़ता जा रहा है। 15 दिनों से चल रहे इस विवाद के बीच कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी आठवें दिन जारी रही। इस लंबी हड़ताल के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हैं, जिसका सीधा असर इलाज के लिए दूर-दूर से आने वाले हजारों मरीजों पर पड़ रहा है। इस दौरान, आंदोलनरत कर्मचारियों ने संस्थान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा है की प्रबंधन ने उनके हॉस्टल और कमरे की बिजली-पानी की सप्लाई काट दी है और टॉयलेट भी बंद कर दिए हैं, जिससे उनके अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। सपा प्रमुख से मिले कर्मचारी ग्रेटर नोएडा में गरजा बुलडोजर Greater Noida bulldozer action: ग्रेटर नोएडा में सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने गांव खोदना खुर्द में कार्रवाई करते हुए करीब 6000 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया। अधिकारियों के मुताबिक इस जमीन की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। अवैध प्लॉटिंग की तैयारी पर कार्रवाई प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग इस जमीन पर प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। यह जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अर्जित और कब्जा प्राप्त भूमि बताई गई है। सीईओ के निर्देश पर पहुंची टीम यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। भूलेख और परियोजना विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। 48 सेकंड में स्टाफ पर बरसाए 23 थप्पड़ Supertech Capetown Dispute: नोएडा के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक महिला द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला किसी शिकायत को लेकर मेंटिनेंस विभाग के कार्यालय पहुंची थी। डीजी कनेक्शन को लेकर था विवाद जानकारी के मुताबिक महिला अपने साथ एक पुरुष को लेकर मेंटिनेंस ऑफिस पहुंची थी। फ्लैट के डीजी कनेक्शन को लेकर वह नाराज बताई जा रही थी। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हो गई। कर्मचारी को मारे कई थप्पड़ विवाद बढ़ने पर महिला ने मेंटिनेंस विभाग में काम करने वाले एक युवक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक के हाथ पकड़े जाने के दौरान महिला लगातार उसे थप्पड़ मार रही है। वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को देखा। रायपुर लेबर कैंप में सुबह लगी भीषण आग Raipur Labour Camp Fire: नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित लेबर कैंप में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। सुबह करीब 6:20 बजे आग की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। देखते ही देखते बढ़ गई आग प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। यह G+1 लेबर कैंप था, जहां करीब 50 से 60 मजदूर रह रहे थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गैस सिलेंडर लीकेज बना आग की वजह फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव सामने आया है। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन मौके पर पहुंची टीमों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रेटर नोएडा में ओजी गांजा तस्करी का भंडाफोड़ Greater Noida drug bust: ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कानपुर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मिलकर की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ओजी गांजा की सप्लाई से जुड़े हुए थे। सूचना पर बिछाया जाल एएनटीएफ को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्कॉर्पियो में मादक पदार्थ लेकर नोएडा पहुंचने वाले हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम सतर्क हो गई और संदिग्ध वाहन पर नजर रखी जाने लगी। परी चौक पर घेराबंदी 21 जून की रात परी चौक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोक लिया। वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की गई और इसके बाद गाड़ी की तलाशी शुरू की गई। नोएडा में अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई Coaching Center Sealed: लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद नोएडा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में चल रहे कोचिंग संस्थानों और गेमिंग जोन की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और फायर विभाग की संयुक्त टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। जहां भी सुरक्षा नियमों या दस्तावेजों में कमी मिल रही है, वहां कार्रवाई की जा रही है। सेक्टर-104 में हुई कार्रवाई जांच के दौरान सेक्टर-104 स्थित ओम कोचिंग सेंटर अधिकारियों के निशाने पर आया। टीम ने रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। पड़ताल में पता चला कि संस्थान के पास फायर एनओसी नहीं थी। रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं मिले। संकरे प्रवेश मार्ग पर आपत्ति