नोएडा

हज यात्रा का झांसा देकर 46 लाख की ठगी, B.Tech पास युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर सस्ते पैकेज का झांसा देकर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले आरोपी ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी की। साइबर थाना पुलिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट से छापेमारी कर उसे दबोचा, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Online Scam Case : नोएडा साइबर थाना की पुलिस ने एक शिक्षित ठग को पकड़ा है, जो विभिन्न राज्यों के लोगों को हज और उमरा यात्रा पर भेजने के नाम पर सस्ते पैकेज का लालच देकर धोखाधड़ी करता था। आरोप है कि उसने अब तक निर्दोष व्यक्तियों से लगभग 46 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। मंगलवार रात तकनीकी जानकारी के आधार पर साइबर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई टेक जोन-4 में छापा मारा और इस चालाक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और दो डेबिट कार्ड भी निकाले हैं।

घाटे के बाद सोशल मीडिया ठगी

पकड़े गए आरोपी की पहचान बरेली निवासी तसलीम साद (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने बीटेक की पढ़ाई की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग दो साल पहले उसे अपने कारोबार में बड़ा नुकसान हुआ , जिसके बाद उसने अमीर बनने का शॉर्टकट अपनाया। उसने अपने एक जानकार के साथ हुई ठगी से प्रभावित होकर ‘तौहिद उमरा’ नाम की एक नकली फर्म बनाई, क्योंकि उसे पता था कि लोग धार्मिक यात्रा के सस्ते ऑफर देखकर जल्द से जाल में फंस जाते हैं। इसके बाद वह सोशल मीडिया और अन्य साधनों से लोगों के मोबाइल नंबर इकट्ठा करके उन्हें हज यात्रा के सस्ते विज्ञापनों और कॉल के माध्यम से फंसाने लगा।

पैसे लेकर गायब, ठिकाने बदलता रहा

पुलिस के मुताबिक , जब कोई पीड़ित कम दाम के लालच में फंसता है तो आरोपी अलग- अलग बैंक खातों के जरिए धन अपने पास बदली करवा लेता। एक बार पैसे खाते में आ जाने पर, वह पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर सभी संपर्क खत्म कर देता था। इस ठगी का शिकार लोग दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्न राज्यों से हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने पिछले वर्ष में कई ठिकाने बदले उसने सबसे पहले सेक्टर-62 में अपना ऑफिस खोला, लेकिन कुछ समय बाद वह मुरादाबाद और अन्य शहरों में चला गया। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भी भागने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया।

ये भी पढ़े : गोल्डन आई मॉल के 9वीं मंजिल में लगी आग, कमर्शियल टॉवर से उठा धुएं का गुबार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »