1- ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा! UP Vigilance Inquiry: उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा में तैनात रहे तत्कालीन एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी, आभूषण और करोड़ों रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले, जिससे जांच एजेंसियां भी हैरान रह गईं।विजिलेंस के अनुसार, तलाशी में करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और बड़ी मात्रा में हीरे-जवाहरात बरामद हुए हैं। बरामद आभूषणों और कीमती धातुओं की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। 2- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ Mahoba News: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बुधवार को महोबा जनपद की तीनों तहसीलों महोबा, चरखारी और कुलपहाड़ में एक साथ शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों को योजना की विशेषताओं, लाभों और उपयोग की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के लिए डीबीटी वितरण कार्यक्रम और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एमओयू की भी शुरुआत की गई। 3- दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत! Today Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन राहत के साथ नई मुश्किलें भी लेकर आया है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव, ट्रैफिक जाम और बदहाल व्यवस्था ने आम लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। 4- फर्जी रसीद से करोड़ों की ठगी Ayodhya Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा जांच में पुलिस को राम मंदिर के नाम पर बनाई गई फर्जी रसीद बुक मिली है। आरोप है कि इसी रसीद के जरिए श्रद्धालुओं से चंदा लेकर रकम का गबन किया जाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे मंदिर में दान देने वाले श्रद्धालुओं को असली जैसी दिखने वाली फर्जी रसीदें थमाकर नकदी अपने पास रख लेते थे। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद रसीद बुक को जांच में अहम सबूत माना जा रहा है। 5- दिव्यांग बच्चों ने निकाली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली Ghazipur News: जुलाई माह से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालय खुल चुके हैं। विद्यालयों की छुट्टी होने से पहले प्रत्येक स्कूल द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को गाजीपुर में एक अनोखी स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 6- UP में बिजली चोरों पर कार्रवाई अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने कुल 629 स्थानों पर जांच की। निरीक्षण में कई जगह अवैध रूप से बिजली का उपयोग होता मिला। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध कनेक्शन काट दिए गए और इस्तेमाल की जा रही केबल जब्त कर ली गई। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी करने वाले 100 आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई बिजली चोरी रोकने और राजस्व नुकसान को कम करने के उद्देश्य से की गई। 7- खड़े ट्रक में घुसी दिल्ली जा रही बस Etawah Bus Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा में बुधवार तड़के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे-19 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा रही एक निजी बस आईटीआई चौराहे के पास सरिया लदे खराब ट्रक से पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस के चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। 45 यात्रियों में अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे हुई इस दुर्घटना के समय बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। 8- इटावा में अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्रकार की मौत Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मीडियाकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जबकि घायल पत्रकार काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। रफ्तार बनी काल यह हादसा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में समृद्धि हॉस्पिटल के पास रात करीब 9 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्रकार अपनी बाइक से हाईवे पर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 9- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जान खतरे में डाल दी। सड़क किनारे नाले के खुले मैंन हॉल में 10 साल का बच्चा अचानक गिर गया। मां की चीख-पुकार के बीच मौके से गुजर रहे एआरटीओ राजेश मोहन और उनकी टीम ने बिना देर किए नाले में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद खुले गटर को लेकर प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 10- मैंने चुप रहना सही समझा… इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान Champat Rai First Statement: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रामभक्तों के नाम जारी एक पत्र में अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मामले पर मौन धारण कर रखा है और समय आने पर सच्चाई सभी के सामने आएगी। आरोपों पर चुप्पी चंपत राय ने पत्र में लिखा कि 6 जून 2026 को राम मंदिर परिसर के दानपात्रों की गणना के दौरान हुई कथित चोरी की घटना के बाद लगातार चर्चाएं और आरोप लगाए जा रहे हैं।