उत्तर प्रदेश

SIR ड्यूटी करने वालों की बल्ले-बल्ले! BLO और सुपरवाइजर्स को मिलेगा 6,000 रुपए का एकमुश्त मानदेय

उत्तर प्रदेश में SIR अभियान से जुड़े सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर्स को ₹6,000 का एकमुश्त मानदेय मिलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

UP BLO News: उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्य में जुटे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य के सभी बीएलओ (Booth Level Officer) और बीएलओ सुपरवाइजर्स को अब ₹6,000 का एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर सभी जिलों में इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है आदेश

जारी आदेश के अनुसार, विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे बीएलओ और सुपरवाइजर्स को उनके अतिरिक्त दायित्वों और मेहनत को देखते हुए यह मानदेय प्रदान किया जाएगा। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन करने और पात्र कर्मचारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मानदेय जल्द मिलेगा

इस संबंध में आईएएस अखण्ड प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिलों से कहा गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो और पात्र कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय का लाभ समय पर मिल जाए।

कर्मचारियों का पूरा सम्मान

निर्वाचन विभाग का मानना है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में इस कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान का सम्मान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अब प्रदेशभर में SIR अभियान से जुड़े हजारों बीएलओ और सुपरवाइजर्स को इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनके कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: मानसून को लेकर लखनऊ DM का बड़ा फैसला, सड़क खुदाई पर 30 सितंबर तक ब्रेक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »