Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पयागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। चार तस्कर गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अदनान निवासी चिनहट (लखनऊ), शुभ गुप्ता निवासी चिनहट-सतरिख रोड (लखनऊ), प्रवेश कुमार निवासी सोहरियावा (पयागपुर) और विपिन मिश्रा उर्फ गौरव उर्फ धर्मराज निवासी इंद्रापुर (पयागपुर) के रूप में हुई है। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2076918354372448402 नशे पर शिकंजा प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि चारों आरोपी काफी समय से आसपास के क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी गहन जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पयागपुर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ये भी पढ़ें: बहराइच पहुँचे जगतगुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, हुआ भव्य स्वागत