1- सुबह शौच के लिए निकले बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत लोधन पुरवा गांव में शनिवार सुबह तेंदुए के हमले से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। 2- सोनम वांगचुक की हेल्थ रिपोर्ट आई सामने Sonam Wangchuk Health Update: लगातार 21 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में रखा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी विस्तृत स्वास्थ्य जांच शुरू की। उनकी निगरानी के लिए मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। 3- महोबा की बेटी ने नीट क्वालीफाई कर बढ़ाया जिले का मान रिद्धि की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे महोबा जिले को गर्व का अवसर दिया है। लगातार मेहनत, अनुशासित तैयारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम उनकी इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। उनकी सफलता से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। 4- हनुमान मंदिर में पुजारी की गला रेतकर हत्या महोबा में कुलपहाड़ क्षेत्र के बेलाताल स्थित ऐतिहासिक बेलासागर घाट पर बने फूलबाग हनुमान मंदिर में शनिवार सुबह पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई। मंदिर के अंदर पुजारी का रक्तरंजित शव फर्श पर पड़ा मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। मृतक की पहचान उदय भान के रूप में हुई है। वे पिछले 20 वर्षों से इसी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। 5- सफेद चादर का कफन… सोनम वांगचुक Dimple Yadav Statement: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से मेडिकल निगरानी के लिए अस्पताल ले जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने इस घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। डिंपल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं। 6- सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस Sonam Wangchuk Hunger Strike: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से जारी आंदोलन ने शनिवार को अचानक नया मोड़ ले लिया। लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस मेडिकल निगरानी के लिए सरकारी अस्पताल ले गई। इस कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। 7- UP IPS Transfer: रामपुर से हटे SP UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस प्रशासनिक फेरबदल में रामपुर और ललितपुर समेत कई अहम जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार, 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जो अब तक पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ में तैनात थे, उन्हें रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 8- कभी मेसी की गोद में था लमिन यमाल FIFA World Cup 2026 Final: फुटबॉल की दुनिया में कुछ मुकाबले सिर्फ ट्रॉफी जीतने के लिए नहीं खेले जाते, बल्कि वे इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं। 19 जुलाई को होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भी ऐसा ही एक मुकाबला बनने जा रहा है। एक ओर अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं, जिनके लिए यह विश्व कप उनके शानदार करियर का आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है। 9- 7 अगस्त को हर गांव-हर वार्ड में मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश के महोबा में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन को ध्यान में रखते हुए आगामी 7 अगस्त 2026 को जनपद महोबा के हर गांव और हर वार्ड में ‘वृहद हरिशंकरी वृक्षारोपण’ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मा0 राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’ ने की। 10- यह बेहद चौंकाने वाला और अमानवीय… Kiran Rao Supports Sonam Wangchuk: छात्रों के अधिकारों और अपनी मांगों को लेकर जारी सोनम वांगचुक के आंदोलन को अब फिल्म जगत से भी लगातार समर्थन मिल रहा है। कई कलाकारों के बाद अब फिल्म निर्माता और आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने भी खुलकर उनका समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ वांगचुक और उनके साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई, बल्कि सरकार से बातचीत कर इस गतिरोध का समाधान निकालने की अपील भी की।