उत्तर प्रदेशनोएडा

घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर में घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों में से एक आरोपी को पुलिस ने अवैध हथियार समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर में घर के बाहर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस सनसनीखेज मामले में एक आरोपी को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

ये तस्वीरें ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र की हैं, जहां दो बदमाशों ने घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। दोनों आरोपियों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने कई राउंड गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में घर के लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।

हथियार समेत गिरफ्तारी

पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल खाली कराने को लेकर हुए विवाद के बाद इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: थार नहर में गिरी या रची गई साजिश? पत्नी के मौत मामले में पति समेत ससुराल पक्ष पर FIR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »