उत्तर प्रदेशबरेली

बरेली में तैयार हुआ हाईटेक ‘कांवड़ विलेज’ ठहरने, भोजन, चिकित्सा समेत हर सुविधा

सावन में लाखों शिवभक्तो उप मंडी में भोजन, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम, सुरक्षा और स्वच्छता समेत सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक 'कांवड़ विलेज' तैयार

Reported by Deepak Kumar and edited by Shagun Chaurasia

Bareilly High Tech Kanwar: सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर नाथ नगरी बरेली पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगी हुई है। लाखों शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नवाबगंज उप मंडी परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘कांवड़ विलेज‘ तैयार किया है। इस कांवड़ विलेज में कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि शिवभक्त बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।



कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरेली से होकर गुजरते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की हैं। कांवड़ विलेज में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, स्नान की व्यवस्था, विश्राम स्थल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही चिकित्सा टीम और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।



राजश्री ग्रुप ने निभाई अहम जिम्मेदारी?

कांवड़ियों के लिए भोजन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई है। स्वयंसेवकों की टीमें लगातार सेवा कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस सेवा अभियान में राजश्री ग्रुप ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समूह के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा और सेवा कार्य पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ जारी रहेगा।



जिलाधिकारी ने संभाली प्रशाशनिक व्यवस्था

जिलाधिकारी ने भी कांवड़ विलेज का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं लगातार सुचारु रूप से संचालित होती रहें और कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।


कांवड़ विलेज़ की बरेली में हो रही है जमकर सरहाना

प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं और स्वयंसेवकों के संयुक्त प्रयास से तैयार किया गया यह कांवड़ विलेज शिवभक्तों के लिए राहत और सुविधा का केंद्र बनेगा। बरेली में इस पहल की श्रद्धालु सराहना कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान यहां से गुजरने वाले हजारों शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद होगी।


ये भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण मामले में बरी, 1133 दिन बाद आया अदालत का फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »