उत्तर प्रदेशकानपुर देहात

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की बनी रणनीति, 17 सितंबर से होंगे बड़े कार्यक्रम

कानपुर देहात में भाजपा की बैठक में सेवा पखवाड़े की रणनीति बनी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Reported by Manish Mishra and edited by Shagun Chaurasia

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में भाजपा जिला कार्यालय माती में सेवा संकल्प अभियान एवं मासिक जिला कार्यसमिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। शुभारंभ जिला प्रभारी अशोक राजपूत, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान एवं स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये 25 वर्ष सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा के हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति दें। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने बताया कि अभियान के तहत लाभार्थियों के घर दीप प्रज्ज्वलन, विद्यार्थियों से संवाद, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, सेवा ज्योति यात्रा, जल जन सेवा संकल्प यात्रा, सेवा सेतु अभियान और रंगोली उत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

बैठक में जुटे पदाधिकारी

राज्य मंत्री अजीत पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सेवा एवं सुशासन के मंत्र पर कार्य कर रही है। बैठक में अभियान संयोजक बबलू शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री रीता कठेरिया, सत्यम सिंह चौहान, रागिनी भदौरिया, सुमित दिवाकर, क्रांतिवीर सिंह, सीमा पाल, नीरज पांडे, बबलू कटियार, केपी सिंह सहित मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: ‘पापा ईंट मंगा लो… इस कच्चे घर में डर लगता है’, कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर दो मासूम बच्चों की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »