Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। करीब 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कई अहम किरदारों की झलक दिखाई गई, लेकिन एक खास किरदार ने सभी का ध्यान खींचा राम भक्त हनुमान। क्यों छिपे हैं हनुमान ट्रेलर में हनुमान की कोई झलक नहीं दिखाई गई, जबकि इस किरदार को सनी देओल निभाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर मेकर्स ने हनुमान के किरदार को क्यों छिपाकर रखा है। दरअसल, इसकी वजह खुद सनी देओल ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने फिल्म के लिए अभी ज्यादा शूटिंग नहीं की है और हनुमान के किरदार का सफर अभी बाकी है। सनी ने कहा कि हनुमान जी जैसे महान किरदार को निभाना आसान नहीं है, लेकिन यह उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव होगा। रामायणम् की भव्य झलक ट्रेलर की शुरुआत रावण के किरदार से होती है, जहां यश एक शक्तिशाली राजा के रूप में नजर आते हैं। इसके बाद भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, दशरथ, कैकेयी और अन्य प्रमुख किरदारों की झलक दिखाई जाती है। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'रामायणम्' का संगीत एआर रहमान और हांस जिमर ने तैयार किया है। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दीपावली 2026 और दूसरा भाग दीपावली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। अब दर्शकों की नजर सनी देओल की हनुमान के रूप में पहली झलक पर टिकी है। ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर के चर्चित आंदोलन की कहानी अब बड़े पर्दे पर! 20 करोड़ में बनेगी फिल्म, टाइटल ने बढ़ाया सस्पेंस