भारत

उपचुनाव में बांकीपुर में PK का बड़ा उलटफेर, मांजलपुर में भाजपा आगे, दतिया में कांटे की टक्कर

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बढ़त बनाकर बड़ा उलटफेर किया। मांजलपुर सीट पर भाजपा आगे है, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर जारी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

By Election Results 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की विधानसभा उपचुनावों की मतगणना के बीच राजनीतिक तस्वीर लगातार बदल रही है। बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत बढ़त बना ली है, जबकि गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा अपनी बढ़त कायम रखे हुए है। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

रोमांचक चुनावी मुकाबला

  • बांकीपुर में 10वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर को 20,059 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 14,048 वोट, जबकि राजद की रेखा कुमारी को 3,983 वोट मिले हैं।
  • गुजरात की मांजलपुर सीट पर 13वें राउंड तक भाजपा उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल 37,542 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 16,040 वोट मिले हैं, जबकि 1,507 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
  • दतिया में छठे राउंड के बाद मुकाबला बेहद करीबी है। कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 25,856 वोट, भाजपा के आशुतोष तिवारी को 24,070 वोट, जबकि आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 9,791 वोट मिले हैं। अंतिम नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »