भारत

तलाक से पहले बदला फैसला! 27 साल पुराने रिश्ते को मिली नई सांस, कोर्ट में बंद हुआ मामला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने तलाक याचिका वापस ले ली। चेंगलपट्टू कोर्ट ने मामला बंद कर दिया, जिससे 27 साल पुराना रिश्ता टूटने से बच गया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय तथा उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। संगीता ने पति से तलाक के लिए दायर अपनी याचिका वापस ले ली है। इसके बाद चेंगलपट्टू की अदालत ने मामले को बंद कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद दोनों के अलग होने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।

तलाक याचिका वापस

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, संगीता ने अदालत में दायर अपनी तलाक याचिका वापस लेने का फैसला किया। याचिका वापस लिए जाने के बाद कोर्ट ने मामले में आगे की कार्रवाई समाप्त कर दी। इस खबर के सामने आते ही विजय के समर्थकों और प्रशंसकों ने राहत जताई। इससे पहले दोनों के वैवाहिक संबंधों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि संगीता ने याचिका में पति पर वैवाहिक विश्वास टूटने और बेवफाई जैसे आरोप लगाए थे। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया था कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर करीबी रिश्ता था, जिससे उनके वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हुआ। हालांकि, इन आरोपों पर विजय की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

27 साल का रिश्ता

विजय और संगीता की शादी वर्ष 1999 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा। करीब 27 साल पुराने इस रिश्ते के टूटने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं, लेकिन अब तलाक की याचिका वापस लिए जाने के बाद यह मामला समाप्त हो गया है। बीते कुछ समय से अभिनेता-राजनेता विजय का नाम अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। चुनाव प्रचार से लेकर शपथ ग्रहण समारोह तक दोनों की सार्वजनिक मौजूदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इन अटकलों की पुष्टि नहीं की और हमेशा अपने संबंधों को केवल दोस्ती बताया।

फिलहाल अदालत में तलाक का मामला बंद होने के बाद विजय और संगीता के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

ये भी पढ़ें: सोसायटी एप से खुला पेपर लीक का राज! CBI चार्जशीट में सामने आई NEET UG 2026 साजिश की परतें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »