Cockroach Janta Party || Jantar Mantar Protest || Delhi Police || Abhijeet Dipke: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने संगठन को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी है, जिसके बाद राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अभिजीत दिपके करेंगे प्रदर्शन का नेतृत्व अमेरिका के बोस्टन से लौटे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। संगठन ने नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। दिपके ने सोशल मीडिया पर समर्थकों से किताब और तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की है। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2063116674312868317 प्रदर्शन के रास्ते में कोई कानूनी अड़चन नहीं इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिससे प्रदर्शन के रास्ते में कोई कानूनी अड़चन नहीं बची। कोर्ट ने कहा कि याचिका पर निर्धारित समय पर सुनवाई होगी। संभावित भीड़ और तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संसद मार्ग थाने सहित राजधानी के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब 1000 से अधिक जवानों को 12 जोन में बांटकर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा हुई कड़ी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के आवासों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस को टकराव से बचते हुए संवाद के जरिए स्थिति नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज है, जबकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के धरने से पहले बड़ा विवाद! ‘मुसलमान 10 KM दूर रहें’ वाली अपील ने बढ़ाया सियासी तनाव