Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। लाहौल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर एक टैक्सी पर गिर गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल अवस्था में सुरक्षित निकाला गया है। जानकारी के अनुसार, टैक्सी कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी और उसमें कुल 14 यात्री सवार थे। घटना के बाद वाहन मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। सड़क खुलने के बाद यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए थे, लेकिन कडू नाला के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। अपडेट अभी जारी है....