भारत

16वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, 30 दिन की पैरोल मंजूर

राम रहीम को फिर मिली राहत! 16वीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर निकला डेरा प्रमुख, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा डेरे के लिए रवाना किया गया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Gurmeet Ram Rahim Parole || Haryana Government || Sexual Assault Case || Murder Case: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। हरियाणा सरकार ने उसे 30 दिनों की पैरोल मंजूर कर दी, जिसके बाद मंगलवार सुबह उसे रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया। यह अब तक की उसकी 16वीं पैरोल या फरलो मानी जा रही है। सुबह करीब 6:30 बजे जेल से बाहर आते ही राम रहीम को पंजाब और हरियाणा पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उसे भारी पुलिस काफिले के साथ सीधे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय भेजा गया।

कुछ वर्षों में लगातार पैरोल

राम रहीम साल 2017 से जेल में बंद है। उसे दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। बीते कुछ वर्षों में उसे लगातार पैरोल और फरलो मिलते रहे हैं, जिस पर विपक्ष और कई सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। आलोचकों का आरोप है कि सरकार उस पर जरूरत से ज्यादा मेहरबान दिखाई देती है।

इससे पहले जनवरी 2026 में भी राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। पैरोल के दौरान वह सिरसा डेरे में ही रहा था। अब एक बार फिर उसकी रिहाई ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG का झटका, 12 दिन में 4 बार बढ़े दाम, आखिर कब थमेगा ये तूफान?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »