उत्तर प्रदेश

बेकाबू रोडवेज बस ने छीनी भाई-बहन की जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम

इटावा के बसरेहर में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। अशोक कुमार की मौके पर, जबकि माया देवी की इलाज के दौरान मौत हुई।

Itawa News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर इलाके में बरेली हाईवे पर रोडवेज की बेकाबू बस की टक्कर लगने से बाइक सवार भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई है। घटनास्थल पर भाई अशोक कुमार जाटव की मौत हुई है जबकि बहन माया देवी की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के दौरान मौत हुई है।
भाई बहन की मौत के बाद परिवार सदमे में है।

भाई-बहन की दर्दनाक मौत

ऐसा कहा जा रहा है कि अपने बीमार भाई को देखने के बाद बहन को उसकी ससुराल छोड़ने के लिए भाई अशोक कुमार गांव बिहारी जा रहे थे। बरेली हाईवे पर बसरेहर के पास बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से भाई बहन जमीन पर गिर पड़े भाई अशोक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई नाजुक हालत में बहन को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई है।

बसरेहर पुलिस ने रोडवेज बस को अपनी हिरासत में ले लिया है।चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची के पैर काटे जाने के मामले में अखिलेश के बयान से बढ़ी उम्मीद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »