Kanpur Dehat News: भाजपा का कानपुर देहात की ‘मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना’ की जिला कार्यशाला मंगलवार को माती स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। बूथ कार्यकर्ताओं को बढ़ाया उत्साह मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों और प्रवासी पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की सक्रियता का सत्यापन करने का आह्वान किया। 18 मंडलों की प्रवास योजना जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने मंडल प्रवास के दौरान कार्यसमिति की सक्रियता, ‘मन की बात’ और लाभार्थी संपर्क पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कार्यसमिति की बैठक समय से कराने और प्रवास योजना सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 18 मंडलों के प्रवासियों की घोषणा हो चुकी है।कार्यशाला में राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, श्याम सिंह सिसोदिया, राहुल देव अग्निहोत्री, रागिनी भदौरिया समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: स्लीपर बस में छात्रा से गैंगरेप, कानपुर देहात के चालक पर आरोप, परिवार ने बताया साजिश