उत्तर प्रदेशनोएडा

स्टॉक मार्केट में मुनाफे का झांसा, नोएडा में 1.13 करोड़ की साइबर ठगी

नोएडा में स्टॉक मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर व्यक्ति से 1.13 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई। फर्जी प्लेटफॉर्म से निवेश कराया गया, पुलिस ने जांच शुरू की।

Noida Cyber ​​Fraud: नोएडा में साइबर ठगो ने स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर नोएडा के सेक्टर-49 निवासी एक व्यक्ति से करीब 1.13 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायत के मुताबिक, पीड़ित विनित गोयल के मोबाइल पर 8 दिसंबर 2025 से कुछ लोगों के मैसेज आने शुरू हुए। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को स्टॉक मार्केट से जुड़ा बताकर निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। शुरुआत में पीड़ित से 50 हजार रुपये निवेश कराए गए और उसे करीब 9 हजार रुपये का लाभ दिखाया गया। इससे पीड़ित को आरोपियों पर भरोसा हो गया।

फर्जी प्लेटफॉर्म से जालसाजी

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को अलग-अलग वेबसाइट और कथित स्टॉक मार्केट प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश करने के लिए प्रेरित किया। FIR में pc.omnifxpro.top और pc.omnifxpro.tech वेबसाइट का भी उल्लेख है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों के कहने पर उसने अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की। शिकायत के अनुसार, करीब छह महीने तक पीड़ित से निवेश कराया जाता रहा और उसे ऑनलाइन खाते में मुनाफा दिखाया जाता रहा। इस दौरान उसने कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।

ठगी का हुआ खुलासा

मार्च 2026 में जब पीड़ित को पैसों की जरूरत हुई तो उसने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद ठगों ने रकम निकालने के बदले और पैसे की मांग शुरू कर दी। शक होने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी कराई, जिसके बाद उसे साइबर फ्रॉड का शिकार होने का पता चला। आरोपियों ने कथित तौर पर उसके फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया।

बैंक खातों की पड़ताल

पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन और ईमेल के जरिए की तथा अपने बैंक को भी सूचना दी। इसके बाद थाना साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, वेबसाइट और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: NHM नियमों को ताक पर रखकर 17 भर्तियां, दो महिला CMS से होगी 50 लाख से ज्यादा की रिकवरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »