नोएडा

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 21 फोन और चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने दो मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार कर 21 मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए। दोनों आरोपी कई स्नैचिंग वारदातों में शामिल बताए गए हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Mobile Snatcher Arrested: नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 21 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

चोरी की बाइक से करते थे वारदात

पुलिस के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-55 स्थित एक प्लॉट के पास से लोकेश और प्रदीप उर्फ भिर्री को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मोबाइल छीनने की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

जांच में पता चला कि आरोपी चोरी की स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल कर राहगीरों और मोबाइल उपयोग करने वालों को निशाना बनाते थे। बरामद बाइक गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसका मुकदमा पहले से दर्ज है।

21 मोबाइल और अवैध चाकू

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन और चौड़ा मोड़ क्षेत्र में हुई चर्चित मोबाइल स्नैचिंग घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। बरामद 21 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनके असली मालिकों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के पास से मिले दो अवैध चाकुओं के आधार पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: नोएडा को मिली नई रफ्तार! कल से सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी आसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »