नोएडा

Noida E-Rickshaw news :  BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकने का वीडियो वायरल, पुलिस सख्त

Noida E-Rickshaw news :  ऐप से चलते ई-रिक्शा को बीच सड़क रोकने का किया जा रहा दावा; पुलिस की सख्त चेतावनी तकनीक का गलत इस्तेमाल कर हुड़दंग मचाया, तो होगी जेल।

Noida E-Rickshaw News : सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘BAT-BMS’ नामक एक मोबाइल ऐप का वीडियो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस वीडियो के प्रकाश में आने के बाद नोएडा पुलिस तुरंत सतर्क हो गई है। पुलिस ने स्पष्ट रूप से चेतावनी जारी की है कि यदि किसी भी शरारती तत्व ने इस तकनीक का दुरुपयोग करके सड़कों पर चल रहे ई-रिक्शों को रोकने की कोशिश की, या चालकों और यात्रियों को परेशान किया, तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है दावा? कैसे रोकता है ई-रिक्शा?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ‘BAT-BMS’ ऐप के माध्यम से सड़क पर चलते हुए ई-रिक्शा की बैटरी को दूर से लॉक किया जा सकता है। (Noida E-Rickshaw News )वीडियो में बताया गया है कि यदि किसी ई-रिक्शे का बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) इस ऐप से जुड़ा हुआ है और वह किसी व्यक्ति के मोबाइल ब्लूटूथ की रेंज में आ जाता है, तो उसे दूर से ही कमांड देकर बंद किया जा सकता है। अर्थात, बिना चाबी के भी वाहन को तुरंत roka जा सकता है।

पुलिस क्यों परेशान है?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे व्यस्त शहरों में प्रतिदिन हजारों ई-रिक्शे चलते हैं, जो जनता के लिए यात्रा का एक प्रमुख साधन हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि अगर कुछ मनचले या शरारती लोग इस ऐप का गलत इस्तेमाल करने लगे, तो इससे सड़क पर चलते हुए ई-रिक्शे अचानक रुक सकते हैं।
ऐसे होने पर न केवल रिक्शा चालक और उसमें बैठी सवारियां मुसीबत में आएंगी, बल्कि बीच सडक पर वाहन रुकने से भयानक जाम उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा, पीछे से आ रहे तेज गाड़ियों के कारण गंभीर दुर्घटनाएँ और शहर की कानून-व्यवस्था में भी बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।

नोएडा पुलिस की सख्त हिदायत

​इस संवेदनशील मामले को देखते हुए नोएडा पुलिस ने आम जनता और ई-रिक्शा चालकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

अफवाहों और बहकावे में न आएं: पुलिस ने अपील की है कि लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो को देखकर खुद परेशान न हों और न ही इस तरह के किसी प्रयोग को खुद आजमाने की कोशिश करें।(Noida E-Rickshaw News )

​तुरंत पुलिस को दें सूचना: यदि सड़क पर सफर के दौरान किसी भी चालक या यात्री को ऐसा लगता है कि कोई उनके वाहन के साथ इस तरह की छेड़छाड़ या शरारत कर रहा है, तो बिना देर किए तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दें।

​पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी नागरिक की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में खलल डालने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े : Yamuna Expressway : टोल छूट विवाद पर बनी सहमति, जेवर टोल का धरना टला

ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें : https://indiaheadlinestv.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »