London to Dakar Flight Fight: लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो यात्रियों के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले बहस फिर लात-घूंसे रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती प्रयास में स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी। इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई। अचानक हुए इस हंगामे से आसपास बैठे यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया। https://twitter.com/ferozwala/status/2100769470084198735 पायलट ने संभाली स्थिति घटना की जानकारी मिलते ही पायलट यात्रियों के पास पहुंचे और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दोनों यात्रियों को काबू में किया गया और फ्लाइट में स्थिति सामान्य हुई। एयरलाइन ने क्या कहा? ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मामले पर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन वह मामले की जानकारी जुटाएंगे। एयरलाइन की ओर से घटना पर फिलहाल विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, वायरल वीडियो सामने आने के बाद फ्लाइट में हुई इस मारपीट की घटना चर्चा में है। ये भी पढ़ें: भारत पर 100% लगेगा टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर ट्रंप का बड़ा दांव