उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

बड़ा हादसा टला: बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क से नीचे गिरी, सभी सुरक्षित

गाजियाबाद में आज सुबह बच्चों को स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नीचे चली गई। सेन चौक के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल वैन में 4 बच्चे सवार थे, हालांकि राहत की बात यह है कि हादसे में बच्चे और ड्राइवर सभी सुरक्षित है।

Reported by Vartika Singh and edited by Shagun Chaurasia

Ghaziabad Accident: यूपी के गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन गुरुवार सुबह सेन चौक के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे गिरी। हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया।

सड़क से नीचे गिरी

जानकारी के मुताबिक, वैन संख्या DL 12 CJ 8912 को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग का रहने वाला था। सुबह करीब 7:30 बजे वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक वैन असंतुलित हो गई और सड़क से नीचे गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई गई है। दुर्घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी।

बच्चे सुरक्षित

बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया, जबकि उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। फ़िलहाल हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी

वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई गई है। राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को को चोट नहीं लगी। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बाद में उन्हें स्कूल पहुंचाया गया। बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई वैन डीएवी स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी। बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए इस फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: वैभव खंड के बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »