उत्तर प्रदेश

सुहागरात मनाने गए दूल्हा-दुल्हन, सुबह कमरे में मिली लाश; शादी के घर में मातम

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शादी के महज 20 घंटे बाद नवदंपती की संदिग्ध मौत से हड़कंप मचा, कमरे में फंदे से लटका मिला दूल्हा और बिस्तर पर मृत मिली दुल्हन। फिलहाल दोनों की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में शादी के करीब 20 घंटे बाद नवविवाहित युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। नवदंपती की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

20 घंटे पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली इलाके के जनियाजोत गांव में मंगलवार की सुबह उस समय मातम और हड़कंप मच गया, जब महज बीस घंटे पहले परिणय सूत्र में बंधे नवदंपती के संदिग्ध परिस्थितियों में शव कमरे में मिले। कमरे में नवविवाहित युवक का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी दुल्हन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बांसी कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। जनियाजोत गांव निवासी देशराज चौहान (21) पुत्र मुकेश चौहान का जोगिया थाना इलाके की कड़जहवा निवासी अनीता (19) के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

प्रेम संबंध के बाद तय हुई थी शादी

दोनों के परिजनों ने उनके रिश्ते को स्वीकार करते हुए आगामी अप्रैल माह में शादी तय कर दी थी। देशराज लगभग 20 दिन पहले ही मुंबई से गांव लौटा था। देशराज के गांव आने की जानकारी जब अनीता को हुई, तो वह प्रेम में व्याकुल होकर उसके घर आ पहुंची। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से सोमवार दोपहर करीब दो बजे बांसी स्थित प्रसिद्ध टेकधर मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न कराया। शादी के बाद घर में रिश्तेदारों के लिए प्रीतिभोज दावत का आयोजन किया गया था, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए थे।

कमरे में मिला खौफनाक मंजर

मंगलवार सुबह जब देशराज की मौसी नवदंपती को जगाने कमरे में गईं, तो कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर का नजारा देखते ही उनके होश उड़ गए। देशराज साड़ी के फंदे से लटक रहा था, जबकि पास ही बिस्तर पर अनीता मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस नवदंपती की मौत की परिस्थितियों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: नाबालिग से रेप मामले में पंचायत ने सुनाया फैसला, बालिग होने पर शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »