daily news

Aaj Ki Bari Khabre 17 July

Reported by Pushkar Shahi and edited by Sneha Malhotra

1- राम मंदिर चढ़ावा विवाद

Ajay Rai Statement: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को तोड़ने का आदेश श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुई चंदा चोरी, चढ़ावे की डकैती से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रामपुर विकास प्राधिकरण के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा 15 जुलाई26 को पूर्वान्ह 11.00 बजे सुनवाई की जाती है

2- पुलिस-बदमाश मुठभेड़

Firozabad Encounter: फिरोजाबाद में इटावा की एसओजी टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शिकोहाबाद क्षेत्र में दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में इटावा एसओजी के सिपाही डेविड और पुष्पेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3- बिजनौर में CM योगी का विपक्ष पर वार

CM Yogi Bijnor Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिजनौर में आयोजित जनसभा के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वर्धमान कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1,003 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

4- SIT की अंतरिम रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगी

Ayodhya Donation Scam: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अब अपनी अंतरिम रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी। इस मामले में जांच पूरी करने के लिए SIT ने अतिरिक्त समय की मांग की है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट सामने आने के बाद मंदिर में दान प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम बातें स्पष्ट हो सकती हैं।

5- चीन ने 2020 चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की…

Donald Trump Election Claims: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। व्हाइट हाउस से दिए गए अपने प्राइम-टाइम संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली में “चौंकाने वाली कमियां” हैं और चीन ने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

6- 7 वीं मंजिल पर अचानक फटा AC!

Noida Fire News: नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी में शुक्रवार को एक फ्लैट में एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। आग सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी, जहां अचानक AC में धमाका होने के बाद लपटें उठने लगीं। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

7- गार्ड ने बिना अनुमति ली स्कूटी

Noida News: नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद एक स्कूटी को बिना अनुमति ले जाने के कारण शुरू हुआ, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया।

8- सरकारी जमीन बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Noida News: नोएडा के ककराला गांव स्थित डूब क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग और पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ मारपीट की, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और उनकी सरकारी पिस्टल छीनकर धमकाने का प्रयास किया।

9- 18 घंटे बाद यमुना से बरामद हुआ डॉक्टर का शव

Auraiya News: उत्तर प्रदेश में औरैया शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित एक निजी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने अस्पताल संचालक समेत उनके रिश्तेदारों पर मारपीट व गाली-गलौज करने से क्षुब्ध होकर यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले डॉक्टर ने चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर आरोपियों पर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

10- 12 साल पुरानी घटना का आया फैसला!

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में करीब 12 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। बहन के प्रेमी का अपहरण कर उसकी हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 13-13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »