Bahraich News: उत्तर प्रदेश में बहराइच के हरदी के गदामार खुर्द क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर अवस्था में झुलसे तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 2 गंभीर झुलसे लोगों को लखनऊ रिफर किया गया। करंट की चपेट में परिवार पूरा मामला हरदी के गदामार खुर्द थाना क्षेत्र में जहां एक ही परिवार के तीन लोग गर के पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पिता राज बहादुर सिंह (55 ) और दो बेटियां शामिल हैं , जिनमें से बड़ी बेटी की उम्र 26 और छोटी बेटी की उम्र 20 बताया जा रहा हैं। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और गांव वालों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद 2 गंभीर झुलसे लोगों को लखनऊ रिफर कर दिया गया। बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा गदामार खुर्द के निवासी रवि सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई राज बहादुर सिंह और उनकी दो बेटियां विद्युत बिजली की लापरवाही के कारण करेंट के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका कहना है कि राज बहादुर की बड़ी बेटी पूजा कर रही थी, पूजा के दौरान वह पंखा बंद करने गई, पंखे में करेंट आने से वह चीख-पुकार मचाने लगी। आवाज सुनकर पिता और बहन उसको बचने गए और वो दोनों भी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 2 झुलसे लोगों को लखनऊ रिफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: बहराइच में खूंखार तेंदुए का आतंक खत्म! 6 हफ्तों में 13 तेंदुए पिंजड़े में कैद