उत्तर प्रदेशहमीरपुर

ट्रक में बैठकर किया सफर, फिर नकदी लेकर भागा दरोगा, चालक ने पीछा कर जड़े थप्पड़

हमीरपुर में ट्रक चालक ने दरोगा पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। चालक ने पीछा कर यमुना पुल पर पकड़ लिया। हंगामे के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Reported by Ashutosh Dixit and edited by Shagun Chaurasia

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां वर्दी पहने एक दरोगा पर ट्रक चालक की नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। घटना के बाद सड़क पर ऐसा ड्रामा हुआ कि लोगों की भीड़ जुट गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक मनीष गिट्टी बेचकर घाटमपुर से हमीरपुर की ओर लौट रहा था। रास्ते में उसे वर्दी पहने एक दरोगा मिले। पुलिसकर्मी समझकर उसने उन्हें अपने ट्रक में बैठा लिया। आरोप है कि सफर के दौरान दरोगा की नजर ट्रक के केबिन में रखे 20 हजार रुपये पर पड़ गई। जब ट्रक सजेती क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी दरोगा ने कथित तौर पर नकदी उठाकर अपनी वर्दी के भीतर छिपा ली। चालक को शक हुआ तो उसने विरोध किया, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, दरोगा ट्रक से उतरकर एक गुजर रही वैन में बैठ गए और वहां से निकल गए।

गुस्साए चालक ने दरोगा को जड़े थप्पड़

मनीष ने भी हार नहीं मानी और वैन का पीछा शुरू कर दिया। यमुना नदी के पुल के पास दरोगा वैन से उतरकर वापस जाने लगे, तभी चालक ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि तलाशी लेने पर वर्दी के अंदर से 20 हजार रुपये बरामद हुए। इसके बाद गुस्साए चालक ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को अपने साथ कोतवाली ले गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वर्दी से जुड़े इस विवाद ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में शिक्षकों की बड़ी मांग से गरमाई राजनीति, TET को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »