उत्तर प्रदेश

पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा! मोबाइल पहुंचा एग्जाम हॉल तक, 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में मोबाइल, फर्जी अभ्यर्थी और नकल के मामले सामने आए। 10 एफआईआर दर्ज हुईं, जबकि सुरक्षा में लापरवाही पर 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP Police Recruitment Exam || fir against 10 people || 16 police personnel suspended || UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। गोरखपुर में एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन के साथ परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया, जिसके बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई और चेकिंग ड्यूटी में तैनात तीन दरोगाओं समेत 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

16 पुलिसकर्मी निलंबित

इससे पहले हापुड़ में भी इसी तरह की लापरवाही सामने आने पर दो दरोगाओं सहित छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। दोनों घटनाओं को मिलाकर अब तक 16 पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। परीक्षा के दूसरे दिन प्रदेशभर में नकल, फर्जी अभ्यर्थियों और भ्रामक सूचनाएं फैलाने के मामलों में कुल 10 एफआईआर दर्ज हुई हैं। हरदोई में एक अभ्यर्थी मोबाइल और पुराने प्रश्नपत्रों के साथ पकड़ा गया, जबकि अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दोनों पालियों में 9.62 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से करीब 7.33 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा अधिकांश केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही, लेकिन कुछ मामलों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े: परीक्षार्थियों की भूख मिटा रही चेयरमैन की रसोई, मिल रहा भर पेट भोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »