Telegram Banned In India: NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लेते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। सरकार का उद्देश्य परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना और प्रश्नपत्रों से जुड़ी अफवाहों तथा भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकना है। क्या है पूरा मामला राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। एजेंसी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी जानकारी और कथित परीक्षा सामग्री फैलाने की घटनाएं सामने आई थीं। इसी को देखते हुए एहतियाती कदम उठाया गया है। Meity द्वारा जारी निर्देश इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा जारी निर्देशों के तहत टेलीग्राम की सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई है। इसके अलावा एक अलग आदेश में टेलीग्राम को भारत में पहले से भेजे गए संदेशों को एडिट करने की सुविधा 30 जून 2026 तक बंद रखने को कहा गया है। फर्जी पेपर लीक से होगा बचाव सरकार का मानना है कि इस सुविधा का दुरुपयोग कर परीक्षा के बाद फर्जी पेपर लीक के कथित सबूत तैयार किए जाते थे। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम छात्रों को गुमराह करने वाले संगठित नेटवर्क पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है। ये भी पढ़ें: देश को मिला नया सेना प्रमुख, 30 जून से कमान संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ