Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औषधि विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दवा कारोबारी के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 67 पेटियां बरामद औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण को गुप्त सूचना मिली थी कि दरगाह थाना क्षेत्र स्थित शिवांश मेडिकल एजेंसी के गोदाम में अवैध रूप से कोडीन कफ सिरप का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने दरगाह और रूपईडीहा पुलिस के साथ बुधवार देर रात संयुक्त छापेमारी की। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में गोदाम से 67 पेटियों में रखी 8,140 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की गई। पूरी खेप को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार बरामद दवाओं के संबंध में दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2072547055990681628 तस्करी गिरोह पर शिकंजा औषधि निरीक्षक की तहरीर पर दरगाह थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप पकड़ी गई थी। लगातार हो रही बरामदगी से पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई है। ये भी पढ़ें: फरार POCSO आरोपी की तलाश तेज, पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ कराई मुनादी