भारत

तीन राज्यों के उपचुनाव में कांटे की टक्कर, बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया में भाजपा की बढ़त से मुकाबला दिलचस्प

बिहार की बांकीपुर सीट पर चार दौर बाद प्रशांत किशोर 1,145 वोटों से आगे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा 875 वोटों की बढ़त बनाए हुए है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

By Election Results 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा ने शुरुआती बढ़त हासिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। गुजरात की मांजलपुर सीट पर भी भाजपा बढ़त की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

प्रशांत किशोर आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर चार दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, जन सुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर करीब 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि तीसरे दौर की तुलना में उनकी बढ़त में हल्की कमी दर्ज की गई है, लेकिन फिलहाल वह बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर भाजपा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

दतिया में भाजपा आगे

वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर दो दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष करीब 875 वोटों से आगे हैं। इस मुकाबले में आजाद समाज पार्टी ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जिससे कांग्रेस की राह मुश्किल होती नजर आ रही है। अब तक भाजपा को 8,253, कांग्रेस को 7,378 और आजाद समाज पार्टी को 3,530 वोट मिले हैं।

तीन सीटों का मुकाबला

इन तीनों सीटों पर अलग-अलग कारणों से उपचुनाव कराए गए हैं। बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे, दतिया सीट कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द होने और गुजरात की मांजलपुर सीट भाजपा विधायक के निधन के बाद रिक्त हुई थी। मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण मामले में बरी, 1133 दिन बाद आया अदालत का फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »