daily news

Top 10 News आज की बड़ी खबरें Of 15 July 2026

Reported by Pushkar Shahi and edited by Pushkar Shahi

1- ‘तबाही’ पर क्यों मचा बवाल? कियारा ही क्यों निशाने पर

Tabaahi Song: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म का ट्रेलर नहीं, बल्कि हाल ही में जारी हुआ गाना ‘तबाही’ है। गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। सबसे ज्यादा चर्चा कियारा आडवाणी के बोल्ड अंदाज को लेकर हो रही है, जबकि गाने में यश भी बराबर की भूमिका निभाते नजर आते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आलोचना का केंद्र सिर्फ कियारा ही क्यों बन गईं?

2- नोएडा एयरपोर्ट का पहला महीना शानदार

Noida Airport Update: उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने संचालन शुरू होने के महज एक महीने के भीतर ही अपनी मजबूत पहचान बनानी शुरू कर दी है। शुरुआती दौर में ही एयरपोर्ट ने यात्रियों और एयरलाइंस का भरोसा जीतते हुए कनेक्टिविटी और फ्लाइट संचालन के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

3- सपा नेता पहुंचे थाने!

UP Political: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्टरों पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। बाराबंकी, अयोध्या समेत कई जिलों में सामने आए इन पोस्टरों को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है।

4- जन सुराज के दो बड़े चेहरे BJP में शामिल

Prashant Kishor: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले चुनावी माहौल गरमा गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के दो प्रमुख नेताओं बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने जन सुराज का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम को प्रशांत किशोर की पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

5- थाईलैंड जाने वालों के लिए बड़ी राहत!

Thailand Visa Free Entry: थाईलैंड घूमने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। थाई सरकार ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, इस सुविधा के साथ एक महत्वपूर्ण बदलाव भी किया गया है। अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा के अधिकतम 30 दिनों तक ही थाईलैंड में रह सकेंगे।

6- क्या अंग्रेजी भारत की मूल भाषा है…

CBSE 3-Language Policy: CBSE की नई थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। शीर्ष अदालत ने फिलहाल इस नीति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब भी मांगे हैं

7- जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत

Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी अनिश्चितकालीन अनशन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने से चिंता बढ़ गई है। 15 दिनों से अधिक समय से भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक की सेहत को लेकर समर्थकों और आम लोगों में चिंता का माहौल है। देशभर से लोग उन्हें अनशन समाप्त करने की अपील कर रहे हैं, वहीं आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है।

8- तेल ठिकानों पर हमला क्यों नहीं किया?

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार में नई चर्चाओं का कारण बन गया है। ट्रंप ने खुलासा किया कि अमेरिकी सेना को ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप के तेल प्रतिष्ठानों पर हमला न करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था। उनका कहना है कि ऐसा कदम पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झटका दे सकता था।

9- राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT सौंपेगी फाइनल रिपोर्ट

Ayodhya Donation Scam: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े बहुचर्चित मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आ सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने की तैयारी में है। जांच पूरी करने के लिए टीम को 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया था, जिसकी समयसीमा अब समाप्त हो रही है

10- नेपाल बॉर्डर तक पहुंचने से पहले दबोचा गया तस्कर!

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने इसरार नामक आरोपी को करीब 237 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »