नोएडाभारत

दिल्ली-NCR में बारिश ने मचाया तहलका, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुरुग्राम में रेड अलर्ट

दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह की बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। 127 मिमी बारिश के साथ तापमान 7 डिग्री गिरा, जबकि गुरुग्राम में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Today Weather Update: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश ने अगस्त के पहले सप्ताह में 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, वर्ष 2011 के बाद अगस्त के शुरुआती सात दिनों में इस बार सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार रात तक राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश जारी रही, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली।

रिकॉर्ड तोड़ बारिश

अगस्त के पहले सात दिनों में दिल्ली में करीब 127 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को आईटीओ, प्रगति मैदान, छतरपुर, पुष्प विहार और सफदरजंग समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। कई मौसम केंद्रों पर एक दिन में 100 मिमी से ज्यादा पानी दर्ज किया गया।

कहां कितनी बारिश हुई?

रात 10:30 बजे तक पुष्प विहार में सबसे ज्यादा 150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। छतरपुर में 134 मिमी, जनकपुरी में 72 मिमी, जरौदा कलां में 70 मिमी, पूसा में 67.5 मिमी, मयूर विहार में 64 मिमी, नारायणा में 64.5 मिमी, पीतमपुरा में 56 मिमी और प्रगति मैदान में 55.7 मिमी बारिश हुई। सफदरजंग में 7 अगस्त तक सामान्य 56.9 मिमी के मुकाबले **89.7 मिमी बारिश** दर्ज हुई, जो सामान्य से 58 फीसदी अधिक है। लोधी रोड में सामान्य से 96 फीसदी, रिज में 82 फीसदी और अयानगर में 235 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, पालम में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रही।

7 डिग्री तक गिरा तापमान

लगातार बारिश का असर दिल्ली के तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री तक नीचे चला गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है। अयानगर में तापमान 26.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री और पालम में 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के पीछे क्या वजह?

IMD के अनुसार, दिल्ली में भारी बारिश के पीछे सक्रिय मॉनसून ट्रफ और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र का प्रभाव है। मॉनसून ट्रफ दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों से गुजरते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है और 10 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है।

गुरुग्राम में रेड अलर्ट

भारी बारिश को देखते हुए गुरुग्राम में आज IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने कंपनियों से कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम लागू करने को कहा है। दिल्ली-NCR में लगातार बारिश के बीच लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: बारिश ने बढ़ाई आफत! दिल्ली-NCR जलमग्न, पहाड़ों पर भूस्खलन से थमा सफर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »