CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त Supreme Court On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने वकील की दलीलों पर स्पष्ट कहा कि अदालत इस स्तर पर वीडियो देखने या तत्काल हस्तक्षेप करने के पक्ष में नहीं है। दिल्ली मेट्रो पर बड़ा असर! Delhi Metro Update: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। संसद के मानसून सत्र और हाल के विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली प्रदर्शन में पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल! Use Of Pellet Guns: संसद मार्च 20 जुलाई के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा बलों के तौर-तरीकों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। The Hindu की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि उन पर पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल किया गया। संसद सत्र के बीच दिल्ली हाई अलर्ट Delhi Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों और संसद के मानसून सत्र के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नीट पेपर लीक विवाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और विभिन्न राजनीतिक संगठनों के लगातार प्रदर्शनों के चलते राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने का फैसला लिया गया है। संसद में तीसरे दिन भी बवाल! Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन का माहौल बेहद गर्म रहा। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों के जोरदार हंगामे के कारण अध्यक्ष ओम बिरला को बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। नीट परीक्षा विवाद, पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका सबसे आगे… Congress MPs To Protest Parliament: नीट परीक्षा में कथित धांधली, देशभर में सामने आए पेपर लीक मामलों और प्रदर्शन कर रहे छात्रों व विपक्षी सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में संसद का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसद बुधवार को काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और इसे लोकतांत्रिक विरोध का प्रतीक बताया। प्रदर्शन और सुरक्षा जांच से दिल्ली-NCR की रफ्तार थमी Delhi-NCR Traffic: मंगलवार को दिल्ली-NCR के लाखों लोगों की सुबह भारी ट्रैफिक जाम के बीच शुरू हुई। राजधानी में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली कूच’ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जगह-जगह बैरिकेडिंग और वाहनों की सघन जांच के कारण दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर लंबी वाहन कतारें लग गईं। दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में बरेली में किसानों का हल्लाबोल Bareilly News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज का विरोध अब उत्तर प्रदेश के बरेली में भी देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दिल्ली की घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर तत्काल फैसला लेने की मांग की। आखिर क्या हैं किसानों की प्रमुख मांगें। एंबुलेंस बनी नशे की सप्लाई लाइन! 64 किलो गांजा और स्मैक जब्त Noida Drug Bust: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना फेस-1 पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरी कार्रवाई में कुख्यात महिला तस्कर नूरी की भतीजी को भारी मात्रा में स्मैक के साथ दबोच लिया। दोनों मामलों के बाद पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। 10 दिन में बजट से ढाई गुना कमाई, लेकिन हॉरर या जॉम्बी? Evil Dead Burn Box Office: हॉरर फिल्मों का दौर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर लौटता दिखाई दे रहा है। सुपरनैचुरल हॉरर फ्रेंचाइजी ‘ईविल डेड’ की नई फिल्म ‘ईविल Dead Burn’ रिलीज के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म ने महज 10 दिनों में अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है। हालांकि, इसकी सफलता के साथ एक नई बहस भी शुरू हो गई है। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म हॉरर से ज्यादा जॉम्बी थ्रिलर जैसी लगती है।