daily news

Top 9 News मुख्य समाचार

Reported by Pushkar Shahi and edited by Pushkar Shahi

1- मोबाइल के नीचे छिपाता था नोटों की गड्डी

Badrinath Temple Donation Scam: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर में दानपात्र से कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार मंदिर समिति के सरकारी पीए एवं प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया।


2- 120 की रफ्तार, बिना टोल प्लाजा कटेगा टैक्स!

UP Expressway: उत्तर प्रदेश को मंगलवार से एक और आधुनिक एक्सप्रेसवे की सौगात मिल गई। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। यह सिर्फ तेज रफ्तार सफर ही नहीं, बल्कि देश की सबसे आधुनिक टोल प्रणाली के कारण भी चर्चा में है। हालांकि इसकी सबसे बड़ी खासियत के साथ एक बड़ा सवाल भी जुड़ा है यह देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे क्यों माना जा रहा है?


3- नेपाल बॉर्डर पर बड़ा पुलिस एक्शन!

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सीमावर्ती पांच थानों के थानाध्यक्षों को एक साथ हटाकर उनकी जगह नए प्रभारी तैनात कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी अधिकारी एक वर्ष से अधिक समय से अपने-अपने थानों में तैनात थे।


4- 16 किलो गांजे के साथ चार तस्कर दबोचे!

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पयागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।


5- नशे में धुत सिपाही ने दो लोगों को कुचला

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी अमित अपने परिवार के साथ सोमवार देर रात जोया से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत सिपाही संजीव तोमर ने अपनी कार से दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


6- 15 दिन पहले बनी दुल्हन, फिर पति से मांगे 40 लाख

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में खुद को IAS अधिकारी बताकर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने साधना नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने पति से 40 लाख रुपये की मांग करने और लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।


7- पहाड़ों की बारिश से बढ़ा रामगंगा का जलस्तर

Bareilly News: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश के बरेली में भी दिखाई देने लगा है। बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है।


8- पुल से मालगाड़ी पर लगा दी छलांग!

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक रेलवे पुल से सीधे खड़ी मालगाड़ी की छत पर कूद गया। युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर काफी देर तक कसरत जैसी हरकतें करता रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वह रेलवे की हाईटेंशन ओएचई लाइन के बेहद करीब पहुंच गया, जिससे किसी भी क्षण बड़ा हादसा हो सकता था।


9- गोकशी मामले का वांछित आरोपी बड़ंका पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »